Monday, October 19th, 2026

हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके 

नई दिल्ली 
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है. किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. हिमाचल प्रदेश के चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, दोपहर 1.09 बजे के आसपास भूकंप आया था. बीते दिसंबर महीने में भी हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र मंडी था.

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आते हैं. इसके बाद किन्नौर, शिमला और मंडी संवेदनशील जोन में हैं. बीते साल 17 दिसंबर को दिल्ली और NCR के कुछ क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.2 थी और इसका केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था. देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक पहले ही आशंका जता चुके हैं कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाके में कभी भी बड़ा भूकंप आ सकता है. भूकंप की निगरानी करने वाली देश की सर्वोच्च संस्था द नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया कि बीते कुछ महीनों में दिल्ली में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

 

#भूकंप के झटके 

Source : Agency

पाठको की राय